---Advertisement---

रंका में रामलीला का उद्घाटन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह

On: October 4, 2024 11:55 AM
---Advertisement---

गढ़वा: आज परिवर्तन सह जनसम्पर्क यात्रा गढ़वा प्रखंड के जाला, बिनवाडीह, संग्रहे, झपहा, सोह, लोटो, महुलिया एवं रंका में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित रामलीला के उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहाँ अपने संबोधन में पूर्व मंत्री जी ने शिक्षा पर बात करते हुए कहा कि गरीबी मिटाने के लिए शिक्षा जरूरी है ना कि सिर्फ भाषण देने से गरीबी मिटेगी।

आगे गिरिनाथ जी ने कहा कि आप से वोट मांगने नहीं आये हैं बल्कि आपका हाल-चाल जानने आये हैं। वोट किसे देना है किसे नहीं देना है वह आपकी अपनी सोच है। आप अपने सोच समझ से वोट देने का कार्य जरूर करें और आपका जो भी अधिकार है वह आपको मैं पूरी तरह दिलवाने की कोशिश करूंगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्यनारायण यादव जिला परिषद उपाध्यक्ष,  सूरज सिंह राजद जिला अध्यक्ष, सुलपानी सिंह,  सुनील कुमार माली रंका मंडल अध्यक्षदिलीप पासवान, भोला राम, समीम अंसारी, धर्मेंद्र पासवान, कृष्णा पासवान, सुदीप कुमार, बुधन अंसारी, अलमुद्दीन शेख, रीता देवी वार्ड सदस्य समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now