---Advertisement---

पूर्व मंत्री मिथिलेश ने सपरिवार किया रूद्राभिषेक, गढ़वा की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

On: July 29, 2025 9:19 PM
---Advertisement---

गढ़वा: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर नाग पंचमी के मौके पर मंगलवार को भव्य रुद्राभिषेक और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने सपरिवार रुद्राभिषेक किया। उन्होंने गढ़वा व  राज्य के सुख समृद्धि की कामना की।

रुद्राभिषेक में पूर्व मंत्री के परिजनों सहित कई प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, समाजसेवी, शहर के गणमान्य लोग, झामुमो के सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। रुद्राभिषेक के बाद प्रसाद ग्रहण में भी गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और महाप्रसाद ग्रहण किया।

दो दिन पूर्व से ही पूर्व मंत्री के आवास पर रुद्राभिषेक की तैयारी काफी जोर-जोर से की जा रही थी। माहौल शिवभक्तिमय बना हुआ था। वाराणसी के विद्वान आचार्यों ने रुद्राभिषेक कराया। मंत्रोच्चार की गूंज से पूरा माहौल भक्ति में बना हुआ था। सुगंधित पुष्प व धूप बत्तियों से वातावरण सुगंधित हो रहा था। मंत्रोच्चार की गूंज, फूलों की सुगंध और श्रद्धालुओं की आस्था ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया था।

पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि भगवान भोलेनाथ गढ़वा और झारखंड राज्य सहित पूरे देश को खुशहाल एवं समृद्ध बनाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा पूर्वक की गई पूजा अर्चना से भगवान प्रसन्न होते हैं। भगवान भोलेनाथ अपने सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। रुद्राभिषेक में पूर्व मंत्री की पत्नी चंचल ठाकुर, भाई अमरनाथ ठाकुर, विनय ठाकुर, रोजी ठाकुर, परिवार के सभी सदस्यों सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील