---Advertisement---

बालेन शाह के पीएम बनते ही नेपाल में पूर्व पीएम केपी ओली शर्मा और गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

On: March 28, 2026 7:10 AM
---Advertisement---

नेपाल: बालेन शाह के नेपाल के प्रधानमंत्री बनते ही एक बड़ा एक्शन हुआ है पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अभी गिरफ्तारी जेन जी आंदोलन के मामले में हुई है।

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के लोकप्रिय नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही वे नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।

बालेंद्र शाह की पार्टी RSP ने हाल के संसदीय चुनावों में लगभग दो-तिहाई बहुमत हासिल किया था. बालेंद्र शाह को गुरुवार को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना गया, जिसके बाद उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया. पूर्वी नेपाल के झापा-5 सीट से बालेंद्र शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भारी अंतर से हराया. शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि ओली को सिर्फ 18,734 वोट. यह 1991 के बाद नेपाल के किसी संसदीय चुनाव में किसी उम्मीदवार को मिलने वाला सबसे ज्यादा वोट है.

पिछले साल नेपाल में हुए भ्रष्टाचार विरोधी ‘जेन-जी’ (Gen-Z) आंदोलनों के बाद यह पहला आम चुनाव था. बालेन शाह ने अपनी जीत के बाद एक रैप सॉन्ग ‘जय महाकाली’ जारी कर एकता का संदेश दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त शासन, रोजगार के अवसर और सुशासन को अपनी प्राथमिकता बताया है. सूत्रों के अनुसार, बालेन शाह जल्द ही 15-18 सदस्यों वाली एक छोटी और कार्यकुशल कैबिनेट का गठन करेंगे.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now