---Advertisement---

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

On: August 11, 2024 1:48 PM
---Advertisement---

मनिका/ लातेहार:-मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित मटवा टोगरी खेल मैदान में रविवार को जोधा अकैडमी फुटबॉल समिति के द्वारा पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार साहू ने फीता काट कर व फुटबॉल को किक मारकर किया। इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने अतिथियों को ताली बजाकर स्वागत किया। उद्घाटन फुटबॉल मैच ऐस्टी फुटबॉल क्लब एकता बनाम हराया करचा के बीच खेला गया।

उद्घाटन के मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि फुटबॉल देश के लोकप्रिय खेल है इस खेल में युवाओं को अपना हुनर को दिखाने का अवसर मिलता है खेल से शारीरिक और मानसिक का विकास होता है। युवा देश के भविष्य हैं इन्हें सजाने और संवारने की जरूरत है वही आगे उन्होंने कहा कि जुगूर पंचायत की युवा फुटबॉल खेल से काफी लगाव रखते हैं।

जोधा एकेडमी फुटबॉल समिति के कोषाध्यक्ष योगेंद्र उरांव ने कहा कि टूर्नामेंट में 30 टीमो ने भाग लिया है जिसका फाइनल मैच 15 अगस्त को कराया जाएगा। मौके पर टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अजीत उरांव, सचिव अंकज कुजूर, कोषाध्यक्ष योगेंद्र उरांव, उपाध्यक्ष विशाल उरांव, कृष्ण प्रजापति, सरवन रवि, योगेंद्र उरांव, वीरेंद्र सिंह, इश्तियाक अंसारी सहीत कई लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now