---Advertisement---

गारू: डोभा में डूबने से चार साल के मासूम बच्चे की मौत, गांव में शोक की लहर

On: August 13, 2024 4:00 PM
---Advertisement---

गारू (लातेहार): बारेसाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालमटिया गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम की जान चली गई। घटना उस समय घटी जब मुनेश्वर सिंह का पुत्र मनबहाल सिंह उर्फ बालबीर सिंह गांव के पास बने डोभा (छोटे तालाब) के किनारे खेल रहा था। खेल-खेल में मनबहाल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मनबहाल सिंह अपने घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह डोभा के किनारे पहुंच गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डोभा के भीतर बने गहरे गड्ढे में जा गिरा। डोभा के पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मनबहाल के शव को डोभा से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now