---Advertisement---

मनिका: सड़क दुर्घटना में चार युवक घायल, दो की हालत गंभीर

On: March 22, 2025 6:23 AM
---Advertisement---

अभय माँझी

मनिका: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में स्कार्पियो (JH-03AQ-3064) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार युवक घायल हुए हैं। घटना रात्रि करीब 11 बजे की है। घायलों में सिंजो सी एस पी कम्प्यूटर ऑपरेटर राहूल यादव सिंजो और संजीत यादव भदईबथान की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची हेल्थ पाईंट में भर्ती कराया गया है।


दो अन्य युवक मिथिलेश यादव भदईबथान और अजय यादव जान्हो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और सभी घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र मनिका पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि काव्या केक एण्ड कास्मेटिक दुकान को तोड़ते हुए वाहन पलट गया। दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि लगभग दो लाख रुपए की क्षति हुई है और प्रशासन से माँग करता हूँ कि क्षतिपूर्ती मुझे दिया जाए। वाहन मंगलदेव उरॉव ग्राम लाली का बताया जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लातेहार: 10 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां गिरफ्तार, 44 पुलिसकर्मियों की हत्या में था शामिल

लातेहार:बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, निकला मोस्ट वांटेड 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईंया

लातेहार में हाथियों का आतंक, शौच के लिए निकले वृद्ध को कुचलकर मार डाला

लातेहार में ड्रोन सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा ट्रक, पति की मौत; पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन