---Advertisement---

गढ़वा: चौधरी जेनरल हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क आईवीएफ कैम्प

On: December 29, 2024 12:28 PM
---Advertisement---

गढ़वा: सदर हॉस्पिटल के सामने अवस्थित चौधरी जेनरल हॉस्पिटल, गढ़वा में नि:शुल्क नि:संतान दंपति परामर्श शिविर (आईवीएफ कैंप) का आयोजन किया गया। जिसमें अवेटा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रांची के सुप्रसिद्ध स्त्री, प्रसूति एवं बाँझपन रोग विशेषज्ञा डॉ रूपाश्री पुरुषोत्तम एवं उनके मेडिकल टीम द्वारा नि:शुल्क जांच किया गया।

शिविर में लगभग 25 निःसंतान दम्पतियों को नि:शुल्क आईवीएफ की जानकारी दी गई। वैसे दंपति जो विवाह के साल भर बाद भी माता-पिता बनने में असफल रहे हों, पुरुष में शुक्राणु की कमी, महिलाओं में अंडाणु की कमी, नसबंदी के बाद भी माँ बनने की इच्छा, अनियमित माहवारी, ल्यूकोरिया, पीसीओडी जैसी समस्या वाले ज्यादातर दम्पति शामिल थे। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि समाज में बाँझपन को दूसरे नजरिये से देखा जाता है। खासकर महिलाओं को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और यही कारण है कि उनका मनोबल कम होते चला जाता है। एक तरफ परिवार से तो दूसरी तरफ समाज से कई तरह की अपशब्दों से अपमानित किया जाता है। यहाँ तक कि रिश्ते टूटने तक भी बात आ जाती है। ऐसे स्थिति में लोगों को जागरूक कर काफी हद तक महिलाओं के उत्पीड़न से रोका जा सकता है और समाज में इन्हें भी उचित सम्मान मिल सकता है। अब बाँझपन अभिशाप नहीं है बल्कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति से मातृत्व सुख पाया जा सकता है। बाँझपन के पीछे कोई न कोई चिकित्सीय कारण होता है। अगर सही समय पर समुचित इलाज हो तो इस तरह की परेशानी कम हो जाएगी। डॉ रूपाश्री पुरुषोत्तम प्रत्येक महीने 29 तारीख को परामर्श देती हैं। अधिक जानकारी के लिए 9955441987, 6205744015 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

मौके पर हॉस्पिटल निदेशक डॉ जुली कुमारी, आईवीएफ काउंसलर रूपेश पाण्डे, मदन कुमार महतो, एएनएम संगीता कुमारी, एएनएम कविता कुमारी, लैब टेक्नीशियन कुलदीप ठाकुर, फार्मासिस्ट राहुल चौधरी, फैयाज अंसारी, रौशन कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now