---Advertisement---

बागबेड़ा में भीषण गर्मी के बीच पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की पहल, तीन स्थानों पर निःशुल्क जल आपूर्ति शुरू

On: May 20, 2025 3:51 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों के आग्रह पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के निजी टैंकर से बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित शांति निकेतन स्कूल के बगल में, बागबेड़ा गांधीनगर वॉयरलैस मैदान के समीप एवं बागबेड़ा लकड़िया बागान के समीप कुल तीन स्थानों पर जुस्को का निःशुल्क शुद्ध पीने का पानी वितरण किया गया। उपरोक्त तीनों स्थानों पर पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से आठ संसदीय संचालन समिति का गठन कर समिति के देखरेख में कतार में लगकर बारी-बारी से स्थानीय लोगों के बीच पानी भरवाने का कार्य किया गया।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि बढ़ती गर्मी को मध्य नजर रखते हुए एवं पानी की किल्लत होने के कारण नया पॉइंट बनाकर पानी दिया जा रहा है।


पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि पूरे गर्मी तक जरूरतमंद स्थानों पर लगातार निःशुल्क शुद्ध पानी वितरण होते रहेगा। पीने का पानी के लिए बागबेड़ा वासियों को दिक्कत नहीं होने दिया जाएगा।

इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, संचालन समिति की सदस्य नीरज तिवारी, प्रिया कुमारी, मालती देवी, राधा देवी, दिलीप ठाकुर,मंगल, दीपक, अंकित, पूजा, वंदना उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग