---Advertisement---

गढ़वा: दुर्गा पूजा मनाने को लेकर फ्रेंड्स रॉक ग्रुप की बैठक संपन्न

On: September 2, 2024 1:43 PM
---Advertisement---

झारखण्ड वार्ता

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):- श्री बंशीधर मंदिर स्थित मंदिर प्रांगण में रविवार की शाम दुर्गापूजा को लेकर बैठक सचिन सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें फ्रेंड रॉक ग्रुप के अध्यक्ष सचिन सिन्हा के द्वारा विगत वर्ष की आय एवं व्यय का ब्यौरा दिया गया। सर्वसम्मति से इस वर्ष भी दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष सचिन सिन्हा को ही बनाया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल बड़ा ही भव्य,आकर्षक तथा प्लास्टिक मुक्त होगा।

वहीं नगर पंचायत के नियमानुसार साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया की रात्रि में रामायण सीरियल का भी आयोजन किया जाएगा। सदस्यों के सहमति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पूजन पूर्व की तरह भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा बंगाली शिल्पकार द्वारा बनाने का कार्य किया जाएगा। वहीं पंडाल का निर्माण लोकल कारीगरों द्वारा किया जायेगा। बैठक में फ्रेंड्स रॉक ग्रुप के सचिव सुधाकर, संरक्षक दीपक, देव, व्यवस्थापक अविनाश, उपाध्यक्ष आयुष, रितेश, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश मौजूद थे। वहीं सदस्य के रूप में अमित, बब्लू, राहुल, सूचित, रूपेश, अमर, राहुल, अंकित, प्रवीण, राजू आदि मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, शादी में देरी से थे नाराज, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव

नामकुम: थाना में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में SSP का बड़ा एक्शन, थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की

झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, 7-8 मार्च को मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार

फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित,देखें वीडियो

गढ़वा: विद्यालय में अश्लील गाने पर डांस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ