सिल्ली :- हिंडालको कंपनी की ओर से मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हिंडालको मैदान में किया गया। जिसमें पहला मैच मिडिया 11 एवं सामुदायिक अस्पताल सिल्ली के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मिडिया 11 खेलते हुए 10 ओभर में 64 रन बनाए वहीं जवाबी में सामुदायिक अस्पताल सिल्ली ने 10 ओभर में 65 रन बनाकर विजय रहा। दुसरी ओर सामुदायिक अस्पताल रांची एवं हिंडालको कंपनी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। सामुदायिक अस्पताल रांची ने टॉस जीतकर पहेली बल्लेबाजी करते हुए 10 ओभर में 125 रन बनाए हिंडालको कंपनी की ओर से शानदार पारी खेलते हुए 9 ओभर में 126 रन बनाकर विजय रहा। फाईनल मैच हिंडालको एवं सामुदायिक अस्पताल रांची दोनों के बीच खेला गया जिसमें हिंडालको फाइनल मैच में विजय रहा। विजय प्रतिभागियों को शील्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हिंडाल्को के अधिकारी संदीप पाटिल, श्याम कुमार, अनिल कुमार सिंह, अतुल श्रीवास्तव, अभिषेक प्रताप सिंह, विकास गांगुली, जय सिंह, अरुण यादव, भरत सिंह मीडिया के विष्णु गिरी, तारकेश्वर महतो, अरविंद विश्वकर्मा, प्रवीण पांडेय, अरविंद पांडेय, विनोद बनर्जी, दिनेश बनर्जी, नंदकिशोर साई, विजय नंदन प्रसाद, देव सोनी, प्रदीप दास, संदीप कुमार पाठक, रवि महतो, विष्णु लाहा, अशोक महतो, जनक महतो आदि मिडिया उपस्थित थे।
हिंडालको मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन, हिंडालको ने जीता फाइनल












