---Advertisement---

जमशेदपुर:हत्या की फिराक में घूम रहा गणेश सिंह गिरोह का शूटर हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

On: February 15, 2025 3:31 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र डिमना चौक पर एक व्यक्ति की हत्या करने की फिराक में लगा गणेश सिंह गिरोह का शूटर स्वराज नरसिंह गगराई हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

इस बात का खुलासा शनिवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्वराज को डिमना चौक के पास से पकड़ा। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक गोली बरामद की।

पूछताछ में उसने बताया कि वह गणेश सिंह के कहने पर ही एक व्यक्ति की हत्या करने के उद्देश्य से घूम रहा था। ग्रामीण एसपी ने बताया कि स्वराज के खिलाफ शहर के थानों में तीन मामले दर्ज है। सभी आर्म्स एक्ट से जुड़े है। इस मामले में गणेश सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस स्वराज के खिलाफ सीसीए एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now