---Advertisement---

गढ़वा:रमकंडा पुलिस को बड़ी सफलता पांच मोटर चोर, देसी कट्टा और आठ मोटर के साथ गिरफ्तार

On: April 10, 2025 4:42 PM
---Advertisement---

गढ़वा: रमकंडा पुलिस को मोटर चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पांच चोरों को एक देसी कट्टा और आठ मोटर के साथ गिरफ्तार किया है।

रमकंडा थाना में रंका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने गुरुवार को बताया कि रमकंडा निवासी रहमत अली की शिकायत पर रमकंडा थाने में काण्ड संख्या 12/25 के तहत मोटर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के उपर टोला के अन्ग्रेस कुमार, देवनाथ कुमार, रामबली कुमार, अमरेश कुमार और वीरेंदर कुमार को दबोचा। इनकी निशानदेही पर आठ मोटर पम्प, संतोष यादव के घर के पास चोरी किये गए 50 किलो लोहे का सरिया व एक बोरा चावल बरामद किया गया। अभियुक्त अमरेश कुमार के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत काण्ड संख्या 13/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पूछताछ में इन आरोपितों ने उपरटोला स्थित नव प्राथमिक विद्यालय से मध्याहन भोजन का चावल चोरी किये जाने की बात स्वीकारी है।

छापेमारी टीम में रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, रवि कुमार पटेल, सतीश कुमार राम, सुरेंद्र कुमार सहित पुलिस के जवान शामिल थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा: महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गढ़वा में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, कई लोग घायल; 3 की हालत गंभीर

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी