---Advertisement---

गढ़वा: प्रशासन ने ठंड में ठिठुरते असहाय और गरीबों की ली सुध, बांटे गए कंबल

On: January 17, 2025 2:13 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा में बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन लगातार गरीब/असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच पहुँचकर कंबल का वितरण कर रही है। साथ ही ठंड से बचाव करने हेतु लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। गिरते तापमान और बढ़ते ठंड के मद्देनजर आज सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक नीरज कुमार ओबरा पंचायत के ग्राम अन्नराज नावाडीह पहुंचे और अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज की महिलाओं/पुरूषों तथा ग्राम भदुआ की पीवीटीजी समुदाय के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। जिला प्रशासन के द्वारा किये जा रहे इस कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों ने आभार व्यक्त किया। मौके पर सहायक निदेशक ने सभी से उन्हें मिलने वाली पेंशनों की भी जानकारी ली तथा किसी के बहकावें में न आने की बाते कही।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मझिआंव: आरके पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस समारोह आयोजित, याद किए गए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

गढ़वा में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, 1100 किलो जावा महुआ को किया नष्ट

गढ़वा: नगर परिषद अध्यक्ष ने छठव्रतियों के बीच बांटी आम की लकड़ी

गढ़वा: नाबालिग से रेप के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अरहर के खेत में मिली थी लड़की की लाश

गढ़वा में डीआईजी की समीक्षा बैठक: सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

गढ़वा सदर अस्पताल में दलाली का खेल उजागर, मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करने के बदले वसूले जा रहे थे हजारों रुपए; SDM की जांच में खुलासा