---Advertisement---

गढ़वा: बाल विवाह एवं भ्रूण हत्या पर रोक, सामूहिक विवाह कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने को लेकर बीडीओ ने किया बैठक

On: September 25, 2024 1:59 PM
---Advertisement---

गढ़वा: धुरकी प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने बुधवार को प्रखंड के सभी पदाधिकारी के साथ बैठक किया। बैठक में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के द्वारा बाल विवाह एवं भ्रूण हत्या पर रोक, सामूहिक विवाह कार्यक्रम को प्रोत्साहित जैसे कार्यक्रमों से संबंधित चलाए जा रहे जन जागृति अभियान में सहयोग करने की का निर्देश दिया है।

बैठक में असहाय, निर्धन, अनाथ परिवार के विवाह योग्य कन्याओं का सर्वे करा कर एवं उनका निबंध करा कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही 21 वर्ष से कम युवक एवं 18 वर्ष से कम उम्र की युवती की विवाह नहीं करने पर बल दिया एवं भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए भी अपील किया है। उन्होंने कहा कि समाज में दहेज प्रथम एवं बाल विवाह भ्रूण हत्या गैर कानूनी है और इसके प्रति लोगों को जागरूक करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मौके पर मो० फैयाज खान, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश दीप, भारती अजय वर्मा, थाना प्रभारी संतोष कुमार, विकाश तिवारी, मुखिया खाला, मुखिया धुरकी , मुखिया रक्सी व बीडीसी, सभी पंचायत सचिव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पेट्रोल छिड़ककर दुकान जलाने का प्रयास:- रंगेहाथ पकड़ा गया भेजा गया जेल

एल.के. पब्लिक मंझिआँव में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न

श्री रुद्र महायज्ञ के समापन के पश्चात जागृति युवा क्लब ने किया सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन, प्रधान संयोजक राकेश पाल ने जताया आभार।

मझिआंव में शिक्षा की नई अलख: आर.के. पब्लिक स्कूल को मिली सीनियर सेकेंडरी संबद्धता, मेधावी छात्रों के लिए 100% तक छात्रवृत्ति की घोषणा

बंशीधर नगर गोली कांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग के चक्कर में घटना को दिया अंजाम

गढ़वा में सड़क हादसा: बाल-बाल बचे विधायक अनंत प्रताप देव, एयरबैग खुलने से टली अनहोनी