---Advertisement---

गढ़वा: डॉ. असजद अंसारी ने डॉ. इरफान अंसारी व हफीजुल हसन को मंत्री बनने पर दी बधाई

On: December 22, 2024 12:10 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिले के रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं मिलाप मेडिकल सेंटर के डायरेक्टर डॉ. असजद अंसारी ने अपने कुशल चिकित्सा सेवा और सामाजिक कार्यों के लिए पहचान बनाई है। उन्होंने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के नवनियुक्त मंत्री डॉ इरफान अंसारी को मंत्री बनने पर शॉल, बुके और तिरंगा भेंट देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

डॉ असजद अंसारी ने कहा कि मंत्री डॉ इरफान अंसारी ख़ुद एक चिकित्सक हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग को बहुत ही अच्छी तरह से समझते हैं। झारखंड में पहली बार कोई चिकित्सक स्वास्थ्य मंत्री बना है। इससे सभी चिकित्सकों में खुशी है। योग्य और अनुभवशील नेता के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने इस मौके पर झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की अपील भी की।

इसी अवसर पर डॉ. असजद अंसारी ने झारखंड सरकार के जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन को भी मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं। वहीं शॉल , बुके और भारतीय संविधान की प्रस्तावना देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण और जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में मंत्री हफीजुल हसन का नेतृत्व सकारात्मक बदलाव लाएगा। डॉ असजद अंसारी ने कहा कि  यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। उनके इस सामाजिक और मानवीय दृष्टिकोण की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। गढ़वा के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इन मंत्रियों के नेतृत्व में झारखंड राज्य विकास के नए आयाम छुएगा। आपको बता दें की डॉ असजद अंसारी चिकित्सक के साथ साथ एक समाजसेवी भी हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now