---Advertisement---

गढ़वा: दुर्गा पूजा समिति की बैठक, चंदन मालाकार बनाए गए जय भवानी संघ के अध्यक्ष

On: September 6, 2024 9:02 AM
---Advertisement---

गढ़वा: गुरुवार को संघतमोहल्ला शिव मंदिर के प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा मनाने हेतु जय भवानी संघ की बैठक आयोजित की गई। संघ के संरक्षक अनिल सोनी जी की अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक का संचालन संरक्षक उमेश कश्यप के द्वारा किया गया। बैठक में पूर्व के लेखा-जोखा पर चर्चा किया गया। कोषाध्यक्ष टोनी सोनी के द्वारा आय व्यय प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2024 में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

नए सत्र के पदाधिकारी के चयन का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मिति से चंदन मालाकार को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सचिव अमन कश्यप कोषाध्यक्ष अतुल कुमार उपाध्यक्ष मयंक सोनी बंटी कांशयकार आकाश सोनी अनिवेश सोनी प्रिंस कांशयकार कुशल केसरी मंत्री प्रिंस कश्यप यकृत सोनी राजन सोनी किशु राज हनी मालाकार हर्ष सोनी अर्णव आनंद संगठन मंत्री क्रिस केसरी मीडिया प्रभारी शुभम गुप्ता अमोल सोनी पूजा व्यवस्था यीशु हलवाई कार्यालय मंत्री आर्यन कुमार सूचना प्रभारी मोहित मोदनवाल संरक्षक के द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया गया एवं पूरी निष्ठा के साथ धूमधाम से दुर्गापूजा मनाने हेतु आग्रह किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे संरक्षक  अनिल सोनी उमेश कश्यप मुरली श्याम सोनी संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now