---Advertisement---

झामुमो मय हो गया है पूरा गढ़वा : मंत्री मिथिलेश

On: August 9, 2024 11:50 AM
---Advertisement---

भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं सहित 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

गढ़वा:-गढ़वा प्रखंड के फरठिया भाजपा पंचायत अध्यक्ष व कई वरिष्ठ नेताओं सहित 200 से अधिक लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।


मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर व मिठाई खिलाकर कर पार्टी में शामिल किया। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भाजपा पंचायत अध्यक्ष राममुरत राम, युवा वाहनी सेना अध्यक्ष प्रयाग चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रसाद चौधरी, विंध्याचल चौधरी, युवा नेता नरेश चौधरी, दीपक चौधरी, समाजसेवी मुख्तार अंसारी, एआइएमआइएम नेता महताब अंसारी सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।

मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज के समय में गढ़वा सहित पूरे राज्य में हेमंत सरकार का काम बोल रहा है। राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं एवं गढ़वा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिदिन दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। हर रोज झामुमो का परिवार बढ़ रहा है। साथ ही अधिक संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी और भी मजबूत हो रही है। मंत्री ने कहा कि जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है, उस पार्टी से आम जनता को क्या उम्मीद होगी। लंबे समय से घुटन महसूस कर रहे लोग अब झामुमो में शामिल हो रहे हैं।

यहां सभी को पूरी तरह से मान सम्मान दिया जा रहा है। जिस हिसाब से लोग दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं, आने वाले समय में विपक्षी पार्टियों का झंडा टांगने के लिए भी कोई कार्यकर्ता नहीं बचेगा। पूरा गढ़वा झामुमो मय हो गया है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, शरीफ अंसारी, फरीद खान, सलीम जाफर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

नामकुम: थाना में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में SSP का बड़ा एक्शन, थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की

झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, 7-8 मार्च को मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार

फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित,देखें वीडियो

गढ़वा: विद्यालय में अश्लील गाने पर डांस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रारंभ

पलामू: सिगरेट नहीं मिलने पर दबंगों ने फूंक दी दुकान, 10 लाख का नुकसान; 2 आरोपी हिरासत में