---Advertisement---

गढ़वा: विधायक ने किया चौधरी जनरल एंड लकवा हॉस्पिटल का उद्घाटन

On: June 6, 2025 1:50 PM
---Advertisement---

गढ़वा: शुक्रवार को जिला मुख्यालय के रेहला रोड में स्थित सोनपुरवा में चौधरी जनरल एंड लकवा हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य रूप से अस्पताल के निदेशक डॉ. कुलदेव चौधरी मौजूद थे।

मौके पर विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि डॉ. कुलदेव चौधरी गढ़वा सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में पूरी निष्ठाभाव के साथ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे है। डॉ. कुलदेव ने कम समय में समाज में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। वह स्वास्थ्य सेवा के अलावा सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ हिस्सा लेते रहे है। विधायक ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। मौके पर डॉ. कुलदेव चौधरी ने कहा कि अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। मरीजों को सही समय पर उचित ईलाज होने से किसी भी तरह की बीमारी का ईलाज कर आसानी से ठीक किया जा सकता है। वह पूरी निष्ठाभाव के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते रहेंगे।

मौके पर डॉ. जुली कुमारी, ओलिविया रानी, विधायक प्रतिनिधि दिनेश चौधरी, बिदेशी चौधरी, श्रवण साहनी, ललन चौधरी, बचनदेव चौधरी, गोपीचंद चौधरी, अनिल चौधरी, आशी कुमार साहनी, राहुल चौधरी, रोहित चौधरी, रौशन कुमार, विवेकानंद तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now