---Advertisement---

गढ़वा: जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक संपन्न

On: August 12, 2024 1:56 PM
---Advertisement---

गढ़वा: राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त दिन सोमवार को उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में संपन्न की गई।

एनटीसीपी अंतर्गत चल रहे एक्टिविटीज की प्रगति पर जिला नोडल पदाधिकारी डाॅ० कौशल लाल सहगल के द्वारा विस्तार से बताया गया। एनटीसीपी टीम के सदस्यों के द्वारा 19 जनवरी 2024 को आयोजित पिछली बैठक के कार्यवाही में मिले निर्देर्शों के अनुपालन प्रतिवेदन की बिंदुवार जानकारी दी गयी।

साथ ही इस वित्तिय वर्ष में किये जाने वाले एक्टिविटीज पर सिविल सर्जन गढवा डाॅ०अशोक कुमार ने उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी। उपायुक्त श्री जमुआर ने शैक्षणिक संस्थानो के आसपास कोटपा, 2003 के धारा 6बी के अनुपालन पर जोर देने का निर्देश दिया तथा प्रखण्ड स्तर तक इससे संबंधित कार्रवाई को करते हुए इसका मीडिया कवरेज कराने का निर्देश दिया।

उक्त मौके पर तम्बाकू परामर्शी निरज कुमार, एनटीसीपी साइकोलॉजिस्ट संजीव शरण तथा सोशल वर्कर शारदा कच्छप आदि मौजूद थे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक शमरेश सिंह द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now