---Advertisement---

गढ़वा: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने अस्पताल, स्कूल और सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षण

On: January 22, 2025 5:09 PM
---Advertisement---

गढ़वा: केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने बुधवार को गढ़वा जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया. इस दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्कूलों, अस्पतालों और अन्य सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. केंद्रीय मंत्री ने गढ़वा के सीएम विद्यालय सह बालिका उच्च विद्यालय से दौरे की शुरुआत की. यहां बच्चों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया गया. मंत्री ने भारत माता और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया. इसके बाद उन्होंने स्कूल के बच्चों और शिक्षकों से बातचीत की.

केंद्रीय मंत्री ने बच्चों को उच्च शिक्षा का महत्व समझाया और सरकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने स्कूल के लैब, स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं. केंद्रीय मंत्री ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तहत चल रहे स्टॉल का निरीक्षण किया. यहां स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने बताया कि पलाश मार्ट योजना के तहत वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना से उन्हें रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने बहनों की मेहनत की सराहना की.

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का संबोधन

इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्री ने विभिन्न वार्डों का दौरा किया. उन्होंने भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और इलाज में किसी तरह की परेशानी के बारे में पूछा. एक मरीज ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की और बताया कि उसे ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है. इस पर मंत्री भड़क गए और डॉक्टरों से जवाब मांगा. अस्पताल की इस लापरवाही पर मंत्री ने डीसी से नाराजगी जताई, जिसके बाद डीसी ने सिविल सर्जन और डीएस को फटकार लगाई. हालांकि लेबर वार्ड का निरीक्षण करते हुए मंत्री वहां की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस

पलामू: गोलगप्पा खाने से 25 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका

बुजुर्ग माता-पिता की संपत्ति पर बेटा-बहू जबरन हक नहीं जता सकते, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला