---Advertisement---

गढ़वा: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में मिला शव

On: February 5, 2025 3:37 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भंडरिया स्थित टेनटांड़ गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। वारदात के दो दिन बाद बुधवार को मृतक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी झुबली देवी और उसके प्रेमी संतोष कोरवा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक झुबली देवी अपने प्रेमी संतोष कोरवा के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी। मृतक बिगन कोरवा को इसकी जानकारी मिली तो वह पत्नी की तलाश में जंगल पहुंच गया। वहां पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर उनके बीच विवाद हो गया। इसी दौरान झुबली और संतोष ने मिलकर बिगन पर टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद दोनों आरोपी घर लौट आए और अगले दिन शव को झाड़ियों में छिपा दिया। दो दिनों तक बिगन के लापता रहने पर ग्रामीण उसे खोजने जंगल गए, जहां उन्हें खून के निशान मिले। आगे की तलाश में झाड़ियों से बिगन का शव बरामद हुआ। भंडरिया के थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर रमना में जश्न, क्रिकेट प्रेमियों ने दी बधाई

गढ़वा में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया कथा मंडप का उद्घाटन

गढ़वा: कलश यात्रा के साथ जोबरईया में रुद्र महायज्ञ शुरू

गढ़वा: शाॅर्टेज की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण; बोले- सप्लाई चेन प्रभावित करने वालों पर होगी प्राथमिकी

गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत; कई लोग गंभीर घायल

गढ़वा: महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित