---Advertisement---

गढ़वा: युवा समाजसेवी मारुतिनंदन सोनी ने एक दर्जन कावंरियों को बाबाधाम के लिए किया रवाना

On: August 1, 2024 4:42 PM
---Advertisement---

मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव नगर पंचायत के युवा समाजसेवी मारुतिनंदन सोनी ने गुरुवार को देर शाम एक दर्जन कावंरियों को अंग वस्त्र देकर बाबाधाम देवघर के लिए रवाना किया.

इस दौरान श्री सोनी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमानन्द त्रिपाठी उर्फ मुना तिवारी, अर्जुन कमलापुरी, रामाशीष मेहता, रमेश ठाकुर, सुधीर शर्मा, लक्ष्मण चौधरी, मनीष गुप्ता, टुकु कमलापुरी, टिंकू तिवारी, अरुण गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, कमलेश कुमार, एवं सुनील चंद्रवंशी को भगवा गमछा देकर सम्मानित किया. श्री सोंनी ने बाबा धाम जा रहे सभी कांवरियों से मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के तमाम निवासियों के सुख समृद्धि व अमन चैन के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करने की अपील की.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now