गारू: 30 अगस्त से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

On: August 28, 2024 1:48 PM

---Advertisement---
खबर :निरंजन प्रसाद
गारू : जिला प्रशासन द्वारा “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 30 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। यह कार्यक्रम लातेहार जिले के गारू प्रखंड में 15 सितंबर तक विभिन्न पंचायत सचिवालयों में आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाना और जनता की समस्याओं का समाधान मौके पर ही करना है।
प्रखंड के धागाटोला पंचायत सचिवालय में 30 अगस्त को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का पहला चरण शुरू होगा। इसके बाद 4 सितंबर को कार्रवाई पंचायत सचिवालय, 6 सितंबर को कोटाम पंचायत सचिवालय, 9 सितंबर को रुद पंचायत सचिवालय, 11 सितंबर को बारेसाढ़ पंचायत सचिवालय, और 13 सितंबर को मायापुर पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान संबंधित पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे जहां पर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकारी अधिकारियों की एक टीम मौजूद रहेगी। कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा, स्वास्थ्य सेवाओं आदि से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा।
इसके अलावा, जनता को योजनाओं के प्रति जागरूक की जाएगी और यह शिविर से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें। यह पंचायत में शिविर लगने की जानकारी गारू बीडीओ संतोष बैठा ने दी है!