---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

On: February 21, 2026 7:03 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी गौरव गोयल का जनसंपर्क अभियान चतुर्थ चरण में पहुँच गया है। इस चरण में उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों की अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना।

गौरव गोयल ने कहा कि जुगसलाई की समस्याएँ — सड़क, जल निकासी, पेयजल, स्वच्छता और प्रदूषण — वर्षों से लंबित हैं और अब समय आ गया है कि इन मुद्दों का स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसहयोग से जुगसलाई को विकास की नई दिशा दी जाएगी।
उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने वार्ड से ऐसे प्रत्याशी का चयन करें जिसकी सोच स्पष्ट हो, जो शिक्षित हो और जिसमें क्षेत्र के लिए काम करने की सच्ची इच्छाशक्ति हो। उन्होंने कहा कि जुगसलाई का लगभग 44 वर्षों का ठहराव अब समाप्त होने की ओर है और यहाँ की जनता अपने विकास का नया इतिहास लिखने के लिए तैयार है।
गौरव गोयल ने कहा कि यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है, इसलिए सभी मतदाताओं को अपने विवेक और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर उनका वोट व्यर्थ न हो जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदान प्रत्याशी की काबिलियत और योग्यता के आधार पर होना चाहिए, न कि जात-पात या किसी अन्य विभाजन के आधार पर।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस बार अवसर चूक गया तो जुगसलाई का विकास फिर उसी तरह अटक सकता है जैसे जुगसलाई का ट्रैफिक अक्सर फँस जाता है। इसलिए यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है।
इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उनका समर्थन व्यक्त किया। गौरव गोयल ने बताया कि उनकी टीम लगातार मतदाताओं की सहायता कर रही है ताकि प्रत्येक नागरिक अपने वार्ड संख्या, मतदान केंद्र और मतदान प्रक्रिया की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सके। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्होंने तुरंत संपर्क करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि उनकी सेवा भावना केवल वार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा जुगसलाई उनका परिवार है और क्षेत्र का विकास उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।
अंत में उन्होंने वार्ड संख्या 12 के सभी मतदाताओं से आगामी मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और वार्ड 12 में चुनाव चिन्ह “बल्ला” पर मोहर लगाकर विकास के पक्ष में अपना समर्थन देने की अपील की।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, ग्लोबल टैरिफ को किया रद्द; कहा- उन्हें टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं

बांग्लादेश सरकार का बड़ा फैसला, भारत के साथ वीजा सेवाएं बहाल कीं