---Advertisement---

मां को ₹500 दिए, घर से बाईक से निकला बेटा,12 दिन बाद भी नहीं लौटा,परिजनों ने भाजपाई विकास संग एसएसपी से लगाई गुहार

On: October 19, 2023 9:26 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती के रहने वाले बलदेव चंद्रवंशी का 21 वर्षीय बेटा विकास चंद्रवंशी आठ अक्टूबर से अपने घर से लापता है। बेटा के घर से गायब हुए आज बारह दिन बीत जाने पर विकास के परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपने बेटे को खोजने की गुहार लगाया। विकास चंद्रवंशी के पिता बलदेव चंद्रवंशी ने बताया कि आठ अक्टूबर के दिन विकास संगीत का क्लास करने उलीडीह गया हुआ था संध्या तीन बजे क्लास करके लौटने के बाद वह खाना खाया और अपनी मां को पांच सौ रू सब्जी खरीदने के लिए देखकर अपनी मोटरसाइकिल से लगभग संध्या 4:00 बजे घर से जल्द आने की बात कह कर चला गया । उसके बाद वह लौट कर नहीं आया पूरा दिन भी जाने के बाद परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह के साथ मामले की जानकारी उलीडीह थाना में देते हुए विकास चंद्रवंशी को खोजने की बात कही । बारह दिन बीत जाने के बाद विकास का कुछ अता पता अभी तक नहीं चला बूढी मां पिताजी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है भाजपा नेता विकास सिंह के साथ परिजनों ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की जानकारी देते हुए विकास चंद्रवंशी को खोजने की गुहार लगाया । वरीय पुलिस अधीक्षक ने विकास के परिजनों को पूरा भरोसा दिलाया कि जल्द जिला प्रशासन विकास चंद्रवंशी को खोजने का काम करेगी ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: उतरी कीताडीह पंचायत भवन खूंटी टैंकर एसोसिएशन के तत्वाधान में निःशुल्क पुस्तक वितरण

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत