---Advertisement---

गायत्री परिवार प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर डॉक्टर चिन्मय पांड्या का जोरदार स्वागत

On: March 10, 2025 2:33 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:गायत्री परिवार पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया के गायत्री शक्तिपीठ में माँ गायत्री का प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा मार्गदर्शक डॉ चिन्मय पंड्या जी का आगमन हुआ ।

इस आगमन के अवसर पर चेतना केंद्र बेको, नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल टाटानगर ने डिमना चौक पर भव्य स्वागत किया, साथ ही साथ चंद्रावती नगर, चौका, रंगामाटी, बुंडू के साथ रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया । सुबह 6 बजे प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत गायत्री शक्तिपीठ चाकुलिया के परिसर मैं GPYG KOLKATA KE युवा साथियों द्वारा अपने 749 वां पौधा रोपण के अवसर पर एक पौधा आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी के कर कमलों से लगाया गया । इस पूरे आयोजन मैं डॉ चिन्मय भैया जी के बहुमूल्य समय झारखंड को देने के लिए प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड के समन्वयक श्री संतोष कुमार राय और उनके पूरी टीम के तरफ से आभार व्यक्त किया गया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now