---Advertisement---

घाटशिला उपचुनाव: 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएगा परिणाम

On: October 6, 2025 5:09 PM
---Advertisement---

रांची: घाटशिला उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। इस सीट पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होगी। उसी दिन अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की जांच (स्क्रूटनी) 22 अक्टूबर को होगी, जबकि 24 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

फिलहाल इस सीट को लेकर न तो एनडीए और न ही इंडिया ब्लॉक ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इंडिया ब्लॉक की ओर से माना जा रहा है कि यह सीट झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के हिस्से में जाएगी, लेकिन पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है। दूसरी ओर, भाजपा भी इंतजार की रणनीति अपनाए हुए है और अपने पत्ते नहीं खोल रही है।राजनीतिक जानकारों का कहना है कि रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। झामुमो जहां सहानुभूति लहर का लाभ उठाने की कोशिश करेगा, वहीं भाजपा इस चुनाव को अपनी ताकत आजमाने के मौके के तौर पर देख रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत