---Advertisement---

घाटशिलाः ट्रेन की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत, रेलवे परिचालन हुआ बाधित

On: July 18, 2025 1:13 PM
---Advertisement---

घाटशिला: दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर डिवीजन के सरडीहा झाड़ग्राम सेक्शन में 143 किलोमीटर 11/13 पोल संख्या के बीच में रेलवे ट्रैक पार कर रहे तीन हाथी ट्रेन की चपेट आ गए। जिससे तीनों हाथियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक हाथी में एक व्यस्क व दो बच्चे शामिल है।

ये घटना देर रात 12:50 बजे हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि एक बजे अप व डाउन लाइन पर परिचालन रोक दिया गया था। रात में ही रेलवे की टीम घटनास्थल रवाना हो गई थी। घटनास्थल से मृतक हाथियों के शव को हटाया गया। अप लाइन सुबह 6 बजकर 15 मिनट तो डाउन लाइन 7 बजकर 30 मिनट पर चालू किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now