---Advertisement---

घाटशिला वि०स० उपचुनाव की उल्टी गिनती शुरू,9 नवंबर से प्रचार बंद और ड्राई डे

On: November 8, 2025 5:23 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 11 नवंबर को मतदान होना है। जिसको लेकर 9 नवंबर संध्या 5:00 से शोरगुल करके प्रचार करना माना है और केवल जनसंपर्क अभियान चलेगा। 9 नवंबर की संध्या 5:00 बजे से 11 नवंबर तक या प्रतिबंध जारी रहेगा। इसके साथ-साथ ड्राई डे भी घोषित रहेगा। 9 नवंबर को संध्या 5:00 तक बाहरी लोगों को घाटशिला छोड़ देना होगा।

इसके तहत प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।11 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले यानी 8 नवंबर शाम 5 बजे से, पूरे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार, सभा या जुलूस आयोजित करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।क्या नहीं किया जा सकता
निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान से 48 घंटे पहले—
कोई भी व्यक्ति जनसभा या जुलूस आयोजित नहीं कर सकता।
टीवी, सिनेमा या सोशल मीडिया जैसे किसी माध्यम से चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकता।
संगीत समारोह, नाटक या किसी भी मनोरंजन कार्यक्रम के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश भी वर्जित है।इन नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति को दो वर्ष तक की जेल, जुर्माना, या दोनों की सजा दी जा सकती है। प्रशासन ने सभी दलों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग दें।जिला प्रशासन ने कहा कि यह व्यवस्था मतदाताओं को बिना किसी दबाव और प्रचार प्रभाव के स्वतंत्र रूप से मतदान करने का अवसर देने के लिए की गई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन