---Advertisement---

गाजियाबाद: समुदाय विशेष के युवक ने घर में घुसकर नाबालिग से किया रेप, बवाल, आरोपी की दुकान तोड़ी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

On: August 30, 2024 4:33 AM
---Advertisement---

गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश): गाजियाबाद में ट्रांस हिंडन इलाके के लिंक रोड थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। समुदाय विशेष का आरोपी युवक 14 साल की पीड़िता के घर में जबरन घुसा और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फैजान (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद  इस घटना पर हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने कबाडी का काम करने वाले आरोपी युवक की दुकान में तोड़फोड़ कर दी और वहां खड़े वाहन में भी आग लगा दी। लोगों ने आरोपी को अविलंब फाँसी देने की माँग की है। देर रात तक भीड़ सड़क पर हंगामा करती रही। कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। कई लोग घायल हुए हैं।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़िता की चाची ने बताया कि बुधवार की शाम को घर के सभी बड़े महिला और पुरुष सदस्य काम पर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान कबाड़ खरीदने-बेचने वाले 3-4 लड़के पीछे का गेट फांदकर अंदर घुस आए और लड़की को बेहोश करके उसके साथ गैंगरेप किया। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर लड़की के साथ मारपीट भी की गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि गुरुवार सुबह जब पीड़ित परिवार थाने पर आया तो उन्होंने सिर्फ एक व्यक्ति पर रेप करने का आरोप लगाया था जिसके बाद तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि अब पीड़िता के परिजन 3-4 युवकों पर आरोप लगा रहे हैं, इसलिए मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

जयमाला के दौरान सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, दुल्हन को मारी लात, ससुर को भी पीटा, फिर बाराती-घराती भिड़े; कई घायल

कासगंज में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड: बच्चों को जहर दिया, पत्नी का गला काटा, फंदे से झूल रहा था पति; बंद मकान में 5 शव मिलने से सनसनी ‌

33 बच्चों से दरिंदगी करने वाले ‘हैवान’ पति-पत्नी को फांसी, जज बोले- मरते दम तक फंदे पर लटकाओ

प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने चाकू से पेट फाड़कर निकाला बच्चा, हालत गंभीर

जज के सामने महिला ने लहराया चाकू, अधिवक्ता को धमकाया; पुलिस ने हिरासत में लिया