---Advertisement---

गिरिडीह: कई टुकड़ों में मिला युवती का शव, इलाके में सनसनी

On: January 30, 2025 8:29 AM
---Advertisement---

गिरिडीह: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब कुत्तों ने जमीन खोदनी शुरू की और शव के कुछ हिस्से बाहर आ गए। घटना जमुआ थाना क्षेत्र के नावाडीह ओपी के कुरहोबिंदो पंचायत स्थित ऊंटापत्थर इलाके की है। बुधवार को जब शव दिखाई दिया, तो इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जमीन से बाहर निकाला। शव के अलग-अलग हिस्से बिखरे हुए थे, जिससे हत्या की बेरहमी साफ नजर आ रही थी। शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतका की उम्र 20 से 25 साल के बीच होगी। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच में मदद मिलेगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या कहीं और की गई थी या फिर इसी जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कहा कि युवती की पहचान कर हत्यारों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके के गुमशुदा लोगों की सूची खंगाली जा रही है, साथ ही आसपास के थानों से भी जानकारी मांगी गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

झारखंड की दो बेटियों का अपहरण, बंगाल में रेप; ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार