---Advertisement---

गिरिडीह: एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

On: April 1, 2025 3:01 PM
---Advertisement---

गिरिडीह: जिले के तिसरी के लोकाई थाना क्षेत्र के बर्दानी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में मां और बेटे का शव का पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पाया गया, वहीं बेटी के शव को पास के ही तालाब से बरामद किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस परिवार के बीच सोमवार की रात आपस में विवाद हुआ था। मंगलवार की सुबह जब कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के लिए तालाब की ओर गए तो उन्हें एक महिला और बच्चे का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला और एक बच्ची का शव तालाब में पाया गया।

मृतकों की पहचान चारो हेंब्रम की पत्नी रेणु टुडू (29), पुत्र सचित हेंब्रम (6) और सरिता हेंब्रम (8) के रुप में की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपसी पारिवारिक विवाद के कारण पति चारो हेंब्रम ने अपनी पत्नी सहित दोनों बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मौके की जांच कर रही है और चारो हेंब्रम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक विभाग की टीम के बुलाया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

झारखंड की दो बेटियों का अपहरण, बंगाल में रेप; ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार