---Advertisement---

झारखंड की लड़कियों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये, वित्त मंत्री ने की घोषणा

On: January 26, 2026 4:06 PM
---Advertisement---

पलामू: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पलामू जिले का मुख्य समारोह पुलिस स्टेडियम में पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने झंडोत्तोलन कर परेड की सलामी ली और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।


समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रस्तावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार राज्य की बेटियों के सशक्तिकरण के लिए एक बड़ी पहल करने जा रही है। इसके तहत राज्य की सभी लड़कियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।


वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि हाल ही में उनकी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक हुई थी। इसी बैठक के दौरान झारखंड की लड़कियों को आर्थिक सहायता देने के इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के समक्ष रखा गया है और इसके लिए सहयोग की मांग की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार इस जनहितकारी योजना में सकारात्मक सहयोग करेगी।
अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म विभूषण सम्मान दिए जाने पर खुशी जाहिर की और कहा कि झारखंड सरकार इस फैसले का स्वागत करती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिशोम गुरु को भारत रत्न देने के संबंध में झारखंड विधानसभा द्वारा प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है।


कार्यक्रम के दौरान आकर्षक परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति से ओत-प्रोत झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में समारोह शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।


गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर वित्त मंत्री ने राज्यवासियों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और झारखंड के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल