---Advertisement---

गोड्डा: सनसनीखेज खबर लव ट्रायंगल में स्कूल में शिक्षक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग शिक्षिका समेत तीन की मौत

On: January 30, 2024 9:38 AM
---Advertisement---

रांची : गोड्डा जिले से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। जहां चतरा उच्च विद्यालय में एक शिक्षक के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर आ रही है इस फायरिंग की घटना में दो शिक्षकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें एक शिक्षिका भी शामिल है। वहीं गोली मारने वाले ने खुद को भी गोली मार ली है जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही थी।उसकी भी मौत की अपुष्ट खबर आ रही है। घटना से स्कूल में कोहराम मच गया है। ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।

खबरों के मुताबिक मामला लव ट्रायंगल का है। बताया जा रहा है कि एक टीचर ने साथी शिक्षक और शिक्षिका को गोली मार दी है और खुद भी सुसाइड की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि चतरा उच्च विद्यालय में प्रेम प्रसंग में शिक्षक रवि रंजन ने मंगलवार को फायरिंग कर दो शिक्षकों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में रवि रंजन ने खुद को भी गोली मार ली। मृतकों में सुजाता देवी और आदेश सिंह शामिल हैं।

गोलीबारी के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। एक शिक्षक ने दूसरे शिक्षक और शिक्षिका को गोली मारी फिर खुद पर भी गोली चला दी। घटना स्कूल की लाइब्रेरी के कमरे में हुई है। मौके पर पुलिस पहुंच गयी है। लाइब्रेरी में बंद लाशों को बाहर निकालने के लिए दरवाजा तोड़ने की कोशिश हो रही है। बताया जा रहा है गोली चलाने वाले शिक्षक का शिक्षिका के साथ पहले से प्रेम प्रसंग था। लेकिन बाद में शिक्षिका की दोस्ती दूसरे शिक्षक से बढ़ने लगी। इसी आक्रोश में पहले शिक्षक ने दोनों पर गोली चला दी और फिर खुद को भी शूट कर सुसाइड की कोशिश की। गोली चलाने वाले शिक्षक का नाम रविरंजन बताया जा रहा है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में एडमिट किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली खबर के मुताबिक रविरंजन ने तीन बार गोली चलाने के लिए तीन देसी कट्टा का इस्तेमाल किया। पुलिस ने तीनों देसी कट्टा को बरामद कर लिया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी