---Advertisement---

गोला मुरी सड़क कीचड़ में तब्दील, लोगों को हो रही परेशानी

On: June 29, 2025 2:28 AM
---Advertisement---

सिल्ली : गोला मुरी सड़क पर विगत कई महीनो से चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस दौरान कंपनी के द्वारा जो भी सड़क निर्माण हेतु पदार्थ डाला गया है वह कीचड़ में तब्दील हो गया है। आम से लेकर खास तक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुरी से गेडेवीर तक का रास्ता काफी खराब हो चुका है। बरसाती पानी के कारण जगह-जगह गड्ढे,कीचड़ और सड़क तालाब में तब्दील हो गया है। जिससे प्रतिदिन बड़े से लेकर छोटे वाहन कीचड़ और गड्ढे में फंस रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी एम्बुलेंस, स्कूल आने जाने वाले वाहनों एवं दोपहिया वाहनों को उठानी पड़ रही है। इसी रास्ते से आरटीसी पब्लिक स्कूल, उर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल, संत माईकल स्कूल,आदर्श उच्च विद्यालय, डीएवी समेत कई विद्यालय के बच्चे पढ़ने लिखने जाते हैं। स्कूली वाहनों के लंबे जाम में फसने के कारण बच्चों के पढ़ाई लिखाई पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर सिंगपुर नर्सिंग होम, मातृ छाया नर्सिंग होम,भारत माता नर्सिंग होम में प्रतिदिन सैकड़ों रोगी इलाज कराने इसी रास्ते से आते हैं,उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है परंतु संवेदक को आम जनमानस के समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संवेदक को इन सारी समस्याओं से अवगत कराया गया है परंतु संवेदक के द्वारा इन समस्याओं को लेकर कोई पहल नहीं किया जा रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक