---Advertisement---

गोलमुरी उत्कल समाज ने पूर्व सीएम रघुवर के उड़ीसा का राज्यपाल बनने पर दी शुभकामनाएं

On: October 26, 2023 4:12 PM
---Advertisement---

रघुवर दास ने समाज के प्रतिनिधि मंडल को उड़ीसा आने का आमंत्रण दिया

जमशेदपुर: गोलमुरी उत्कल समाज के कार्यकारिणी सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर स्थित श्री रघुवर दास जी के आवासीय कार्यालय पहुंचकर उनसे मिला। इस मौके पर उन्हें उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी गई।

इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के पावन धरती उड़ीसा राज्य की राज्यपाल मनोनीत किए जाने की खुशी में शुभकामनाएं देते हुए समाज के अध्यक्ष एवं महामंत्री के द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर बधाई एवं आगामी कार्यकाल हेतु प्रभु श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना किए ।

इस शुभ अवसर पर समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाड़ी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सामंत, महामंत्री प्रदीप कुमार जेना, मंत्री सुशील कुमार बिस्वाल, शैलेंद्र प्रसाद लेंका, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जेना, कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर बारिक, प्रदीप कुमार नायक, मनोरंजन गौड़, अमर सामल। उत्कल दुर्गा पूजा कमेटी के महासचिव बसंत कुमार मंगराज, सदस्य पवित्र मोहन दलाई, संतोष महापात्र, एवं मानस रंजन बेहेरा उपस्थित रहे।

श्री रघुवर दास जी के द्वारा उड़िया समाज के प्रतिनिधियों को आगामी दिनों में उड़ीसा आने का आमंत्रित किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

देश की श्रेष्ठ नगरपालिका बनाने के संकल्प संग जुगसलाई के वार्ड 12 से गौरव गोयल मैदान में

जुगसलाई नगर परिषद प्रत्याशी डॉली मल्लिक का व्यापक जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला अपार स्नेह और समर्थन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:प्रत्याशी रिंकू सिंह का जनसंपर्क अभियान बोली,’राजनीति नहीं,सेवा ही मेरा संकल्प’

30 लाख रुपए गबन के मामले के आरोपी सुषमा पांडे और रंजीत कुमार की अग्रिम जमानत नामंजूर

जमशेदपुर पर मंडरा रहा आतंक का साया, जमात के नाम पर विदेश गए 6 युवक जांच एजेंसियों के रडार पर

शहरी स्थानीय निकाय (ULB) चुनाव में अनुशासनहीनता एवं पार्टी-विरोधी गतिविधियों का आरोप, कांग्रेस से ज़ेबा खान निलंबित