---Advertisement---

गोंडा ट्रेन दुर्घटना हादसा या साजिश!लोको पायलट ने कहा कि धमाके की आवाज सुनी,UP डीजीपी ने नकारा

On: July 19, 2024 6:47 AM
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गोंडा के पास चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 21 डिब्बे पर पटरी हो गए थे। कई डिब्बे पलट भी गए। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की खबर है जबकि तकरीबन 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देने का गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपए का मुआवजा और घायलों को ₹50000 मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। इधर इस मामले में यह घटना साजिश है या हादसा! इसकी जांच शुरू हो गई है। गाड़ी के लोको पायलट का कहना है कि डिब्बों के बेपटरी होने के पहले धमाके की आवाज सुनी है। जबकि उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने धमाके की बात को नकार दिया है। इधर रेल प्रशासन ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है फिलहाल तक इस लाइन पर आवागमन ठप है रेलवे के मुताबिक शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ने घटना के CSR जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे की टैक्टिकल टीम साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है।बता दें कि गोंडा और बस्ती के बीच झिलाही स्टेशन के पास गाड़ी पहुंची तो अचानक तेज आवाज ने यात्रियों को परेशान कर दिया। अचानक ट्रेन हिलने लगी। इसके बाद ट्रेन पटरी से नीचे उतरने लगी।भीषण हादसे को देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन में मौजूद लोग निकल कर भागने लगे। फिर रेल अफसरों ने वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now