---Advertisement---

खेल-खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

On: January 4, 2026 5:47 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की प्रतिभावान अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनके अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुष्का ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है और आज वह राज्य की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि खेल के क्षेत्र में झारखंड की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नए वर्ष में अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह अपने खेल से देश-दुनिया में एक अलग पहचान कायम करें।


गांव में खेल मैदान विकसित करने का निर्देश


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुष्का कुमारी के पैतृक गांव रुक्का (ओरमांझी, रांची) में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से एक बेहतर खेल मैदान विकसित करने का निर्देश रांची जिला प्रशासन को दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल अधोसंरचना विकसित होने से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुकीं 14 वर्षीय अनुष्का कुमारी ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होकर उन्होंने झारखंड का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। अनुष्का भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम की सदस्य हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अनुष्का ने सरकार के सहयोग के प्रति आभार जताया और आगे भी देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प दोहराया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल