---Advertisement---

सरकारी कर्मियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जताया आभार

On: November 30, 2023 5:50 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

पलामू:- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज पलामू जिला के विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मियों ने मुलाकात कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से एनपीएस में जमा राशि वापस करने की दिशा में पहल करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही हम अपने कार्यों को सही दिशा दे पा रहे हैं। अगर सरकार आपके लिए कार्य कर रही है तो आपका भी दायित्व बनता है कि कि आप उन लोगों के लिए काम करें, जिन्हें इनकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी राज्य में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम चल रहा है। सभी पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इतने वृहत पैमाने पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम की सफलता में आपका अहम योगदान होगा। गरीबों और जरूरतमंदों तक सरकार की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए जरूरी है कि आप पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करें। हम सभी मिलकर इस राज्य को एक बेहतर राज्य बना सकते हैं। इस मौके पर मंत्री श्री बादल और श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी