---Advertisement---

राजकीय रेल थाना मुरी ने वाहन जांच अभियान चलाया

On: September 30, 2025 11:37 AM
---Advertisement---

मुरी :-दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए राजकीय रेल पुलिस मुरी ने रेलवे परिक्षेत्र में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसना है। अभियान के दौरान सड़क पर आने जाने वाले वाहन चालकों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।जांच अभियान स्टेशन रोड पर चलाई गई जहां दर्जनों दो पहिया वाहनों की सख्ती से जांच की गई।इसके साथ ही वाहनों का ऑनर बुक,इंश्योरेंस पेपर,प्रदूषण सर्टिफिकेट सहित अन्य जरूरी कागजातों की भी जांच की गई। इस दौरान कई वाहन चालक बिना हेलमेट एवं अधूरे दस्तावेजों के साथ वाहन चलाते पाए गए जिन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान अपराध पर नियंत्रण एवं यातायात को सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया गया।उन्होंने आम जनों से अपील किया कि वाहन चलाते समय सभी वैध कागजात अपने पास रखें एवं यातायात के नियमों का पालन करें ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा और जागरूकता को लेकर सकारात्मक संदेश गया और संकेत दिया कि ऐसे सघन वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग