---Advertisement---

कड़ाके की ठंड में सरकारी विद्यालय के बच्चों को अब तक नही मिला ‘स्वेटर’, ठिठुरने को मजबूर नौनिहाल

On: December 20, 2023 4:05 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों काफी ठंड बढ़ गई है। सरकारी विद्यालय में सभी बच्चों को स्वेटर नहीं मिलने से शिक्षक भी हलकान है। शिक्षकों को भी अभिभावकों जबाब देना मुश्किल हो रहा है। अभिभावक इसका दोष शिक्षक पर मढ़ रहे है। वहीं स्कूलों में जो स्वेटर दिये जाते है। वह कई बच्चों में फिट नहीं बैठता है। ऐसे बच्चे भी बगैर स्वेटर के ही पढ़ने जा रहे है। जिन बच्चों को अब तक स्वेटर नहीं दिये गये उन्हें ठंड से बचने का कोई उपाय नहीं है। जहां शीतलहरी की वजह से धूप में बैठे बच्चे भी ठिठुरते नजर आ रहे हैं। वहीं अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ विद्यालयों के द्वारा बच्चों में स्वेटर का वितरण कर दिया गया है। विभाग की ओर से बच्चों को ड्रेस दो सेट, स्वेटर एक सेट, जुता व मौजा वितरण करना था। इस संबंध में अभिभावकों ने संबंधित विभाग से जांच करते हुए बच्चों के समुचित ड्रेस उपलब्ध कराने की मांग की है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की जिला पर्यवेक्षकों की सूची, झारखंड के 20 नेता शामिल