---Advertisement---

सहारा के निवेशकों के फंसे रूपये हासिल करने का तरीका बता गई सरकार, राज्यसभा में कही गई ये बात..

On: December 21, 2023 11:12 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

Sahara Refund:- सहारा समूह से और धन हासिल करने और निवेशकों को लौटाने के लिए सरकार एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में दस्तक देगी। सरकार ने राज्यसभा में यह बताते हुए कहा है कि तीन करोड़ निवेशकों ने कंपनी की सहकारी समितियों में फंसे 80 हजार करोड़ रुपये के रिफंड की डिमांड की है। राज्यसभा में सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सहकारिता मंत्रालय ने निवेशकों के लिए एक पोर्टल शुरू किया है, जहां वे सोसाइटियों में फंसे अपने धन को हासिल करने के लिए आवेदन दे सकते हैं। मंत्री वर्मा ने कहा कि 3 करोड़ निवेशकों ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है, वहीं 80 हजार करोड़ रुपये वापस मांगे हैं।

मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि “हमने 45 दिनों में निवेशकों का पैसा लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमें 5 हजार करोड़ रुपये मिले हैं, हम सभी निवेशकों को भुगतान करने के लिए (सहारा समूह से) और धन प्राप्त करने के लिए फिर से शीर्ष अदालत जायेंगे। सहारा समूह के निवेशकों का एक-एक पैसा वापस किया जायेगा।” उन्होंने कहा कि कई निवेशकों को उनका पैसा वापस मिल गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रक्रिया (पोर्टल पर) से गुजरने वाले सभी निवेशकों को उनका पैसा वापस मिल जाएगा। उन्होंने कहा, “हम पहले छोटे निवेशकों को 10 हजार-10 हजार रुपये की राशि लौटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए आवास ऋण की सीमा ढाई गुना बढ़ाकर 32 लाख रुपये से 75 लाख रुपये कर दी गई है।”

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

UPSC में 440वीं रैंक का दावा, पूर्व विधायक और थानाध्यक्ष से करवाया सम्मान; सच्चाई सामने आने के बाद इनाम देने वाले ढूंढ रहे

संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां के मुंह में पिस्टल डालकर दाग दी गोली

बहू ने सास को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, आंख और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला, इलाज के दौरान मौत; बच्चों संग हुई फरार

अजब बिहार के गजब कारनामे! एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी कुत्ते की फोटो

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत का विकेट गिरने पर मचाया शोर, दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या

‘हाथ-पैर की उंगलियां काटी, फिर बच्चे को…’, मां ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पड़ोसी ने बेटे को दी सजा, की हैवानियत की हदें पार