---Advertisement---

राज्यपाल ने चंपई सोरेन को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई

On: February 2, 2024 4:33 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण सामारोह में श्री चम्पाई सोरेन को झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय ने श्री आलमगीर आलम एवं श्री सत्यानंद भोक्ता को भी राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डॉ. महुआ माजी समेत कई विधायकगण, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक एवं भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। राज्यपाल महोदय ने माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन एवं दोनों मंत्री को शपथ लेने के उपरांत हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी। इससे पूर्व राज्य के मुख्य सचिव श्री ख्यांगते ने माननीय मुख्यमंत्री एवं दोनों मंत्री की नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के प्रधान सचिव द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं दोनों मंत्री को अनुक्रम में शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मानगो:सभी सोलर लाइटें बंद, उद्घाटन के बाद तुरंत बैटरी चुरा लेती है कार्य एजेंसी: विकास सिंह

पोटका: कलिकापुर बाजार में होटल में डबल सिलेंडर ब्लास्ट,भीषण आग,होटल राख

ईरान समर्थित हूती की एक और बड़ी धमकी,अब बंद करेंगे बॉब अल मंडेब समुद्री मार्ग,दुनिया को तेल गैस आपूर्ति का एक और मार्ग होगा बंद!

UAE का सोशल मीडिया पर ईरान जंग के बीच कथित फर्जी पोस्ट के मामले में बड़ा एक्शन, 19 भारतीय समेत 35 गिरफ्तार

झारखंड के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि की भी संभावना

धनबाद:गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया, प्रिंस खान के दो शूटरों का पुलिस एनकाउंटर, दो को लगी गोली, तीन गिरफ्तार