---Advertisement---

गोविंदपुर से खासमहल सड़क निर्माण 2 दिन में होगा शुरू,विधायक मंगल कालिंदी ने किया सर्वे

On: September 29, 2024 5:22 PM
---Advertisement---

आदिवासी समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के साथ विधायक ने की बैठक

सुंदरनगर भाजपा के पूर्व महामंत्री सुशील सिंह ने विधायक के समक्ष झामुमो का दामन थामा

जमशेदपुर:जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के एजी एल स्टेडियम सामुदायिक भवन में आदिवासी समाज के अगुवा माझी बाबा,हातु मुंडा और समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के साथ और जमशेदपुर प्रखंड के ग्राम जसकंडीह में आदिवासी समाज के हो समाज, मुंडा हो समाज के पदाधिकारी,बुद्धिजीवी के साथ जुगसलाई विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय मंगल कालिंदी जी ने आज बैठक की और उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं से अवगत हुए.और साथ ही हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से भी उन्हें अवगत कराया.एजी एल स्टेडियम सामुदायिक भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुशल नेतृत्व एवम स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी जी की विकास कार्यशेली से प्रभावितi होकर सुंदरनगर भाजपा के पूर्व महामंत्री सुशील सिंह ने झामुमो का दामन थामा। विधायक ने माला पहना कर उन्हें पार्टी में शामिल कराया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

वहीं दूसरी और जुगसलाई विधानसभा जमशेदपुर प्रखंड का सबसे बाड़ी समस्या गोविंदपुर रेलवे फाटक से गदरा, रहरगोडा, बारीगोड़ा, सारजमदा, शंकरपुर होते हुए परसूडीह मकदमपुर से खासमहल तक की लगभग 8 किलोमीटर सड़क निर्माण को लेकर विगत दिनों विधायक ने शिलान्यास किया था। उक्त सड़क का निर्माण कार्य दो दिनों में प्रारंभ हो जाएगा जिसको देखते हुए आज विधायक द्वारा उक्त सड़क का सर्वे किया गया। विधायक ने कहा की गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण होगा।इस मौके पर मुख्य रूप से मिथुन चक्रवर्ती, मुखिया संघ के अध्यक्ष पल्टन मुर्मु, जितेंद्र सिंह, संजय दास, शिबू ओझा, नितिन हंसदा, मंगल बेसरा एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now