मझिआंव (गढ़वा): बोदरा पंचायत के टोला बढ़काखला में आयोजित भवानी सिंह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन रविवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में अध्यक्ष प्रिंस सिंह, कोषाध्यक्ष अमर सिंह एवं सचिव अमन सिंह की अहम भूमिका रही। वहीं आयोजन समिति की देखरेख में आदरणीय चाचा राम सिंह, प्रमोद सिंह, अजय सिंह, सिकु सिंह सहित अन्य सहयोगी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
उद्घाटन के बाद टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दुबे तहले की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 111 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में दूसरी पारी खेलने उतरी बढ़काखला की टीम महज 52 रन पर ऑल आउट हो गई और उसे हार का सामना करना पड़ा।
इस अवसर पर पंचायत के कई वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें संजय रजवार, श्यामलाल चौधरी, राकेश चौधरी, लव सिंह, अनेश यादव, गुड्डू सिंह, जितेंद्र प्रसाद यादव, मनीष ठाकुर, डबल दुबे, गोविंदा राजवंशी, अरविंद रजवार, उमेश रजवार, सूचित सिंह, भोला सिंह, चंदन सिंह, मुकेश सोनी सहित सैकड़ों खेल प्रेमी शामिल थे।
आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने आयोजन समिति की सराहना की।














