---Advertisement---

बागबेड़ा में ‘ग्लैमर एवेन्यू ग्रैंड ब्यूटी पार्लर’ का भव्य शुभारंभ, महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया मंच

On: December 8, 2025 11:42 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर–4 स्थित ग्लैमर एवेन्यू ग्रैंड ब्यूटी पार्लर का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान पार्लर की संचालिका किरण देवी एवं स्थानीय मुखिया उमा मुंडा सहित उपस्थित महिलाओं ने केक काटकर इस शुभ अवसर को उत्सव के रूप में मनाया।

उद्घाटन समारोह में भावनाओं से भरे माहौल के बीच संचालिका किरण देवी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम ने न केवल एक नए व्यवसाय की शुरुआत को चिह्नित किया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की नई राह भी खोली।

स्थानीय महिलाओं के लिए सुविधा और सशक्तिकरण की पहल
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा एवं पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक एवं सुव्यवस्थित ब्यूटी पार्लर की शुरुआत महिलाओं के जीवन को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब ग्रामीण व पंचायत क्षेत्र की महिलाओं को सौंदर्य सेवाओं के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बचेंगे।
वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं को स्थानीय स्तर पर अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं।
*कम दरों पर बेहतर सौंदर्य सेवाएं*
पार्लर संचालिका किरण देवी ने बताया कि यहां महिलाओं के सुंदरीकरण की सभी आधुनिक सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। शादी-विवाह, त्यौहार, पारिवारिक समारोह एवं अन्य विशेष अवसरों के लिए मेकअप, हेयर स्टाइलिंग सहित संपूर्ण सौंदर्य सेवाएं दी जाएंगी। उनका लक्ष्य है कि पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी शहरों जैसी सुविधाओं का अनुभव कर सकें।
*उद्घाटन समारोह में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित*

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि के. डी. मुंडा, समाजसेवी अंकित, संजीव, बिट्टू, सुधा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार