---Advertisement---

गढ़वा: शारदीय नवरात्र को ले ढोल-नगाड़े के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

On: October 4, 2024 4:35 AM
---Advertisement---

गढ़वा। जिले मे कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र शुरू हो गई। नवरात्रि के प्रथम दिन लोगों ने अपने-अपने घरों में विद्वत मंत्र उच्चारण के साथ कलश स्थापित कर जगत जननी मां दुर्गा का वहन किया गया। इसके साथ ही सभी पूजा पंडालों में भी कलश स्थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत की गई। जय मां शेरावाली संघ भगलपुर की ओर से कलश स्थापना के लिए कलश यात्रा निकाला गया।जो दानरो नदी बिरहा झुनिकिया ढोढ़ा के संगम से जल भरकर गाजे बाजे के साथ पूजा पंडाल में स्थापित किया गया।

इस अवसर पर संघ के संयोजक दौलत सोनी संत कुमार गुरुजी मुकेश मेहता अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष चंदन पासवान, चंदन गुप्ता, महिपाल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, सचिव विशाल गुप्ता, दीपक गुप्ता, राहुल कुशवाहा एवं मुख्य पुजारी के रूप में पंकज विश्वकर्मा व उत्तम कुमार, मंत्री शनि कुमार, उज्जवल कुमार, अविनाश रेड्डी, पंकज विश्वकर्मा, रोहित कुमार, पंकज कुमार, संगठन मंत्री आकाश गुप्ता, नितेश विश्वकर्मा, , प्रिंस कुमार,  शुभम सोनी,ओम प्रकाश गुप्ता, चंदन सोनी, अमन कुमार, विवेक कुमार, रवि रंजन कुमार, राकेश गुप्ता, मुकेश सोनी, पिंटू गुप्ता, राहुल गुप्ता, शिवम कुमार, सुनील साव,  सिकंदर शाह, विजय साव, अनमोल सोनी आदि उपस्थित थे।

मौके पर पुरोहित आशीष वैध ने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री पूजन कलश स्थापना कर किया गया। इसके अलावे शैलपुत्री (प्रथमा) पूजन, पाठ, बली पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। जबकि चार अक्टूबर को सुबह 11:00 से ब्रह्मचारिणी (द्वितीया) पूजन, पाठ आरती एवं प्रसाद वितरण, पांच अक्टूबर को सुबह 11 बजे से चंद्रघंटा (तृतिया) पूजन, पाठ, बली पूजा, छह अक्टूबर को को सुबह 11:00 से कुष्मांडा (चतुर्थी) पूजन, पाठ आरती एवं प्रसाद वितरण,  सात अक्टूबर को सुबह 11:00 से स्कंदमाता (पंचमी) पूजन, पाठ,  बली पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण, आठ अक्टूबर को सुबह 11:00 से कात्यायनी (षष्ठी) पूजन, पाठ, आरती, प्रसाद वितरण,  एवं शाम 5:45 बजे बेल आमंत्रण (नव पत्रिका पूजन) एवं मूर्ति स्थापना किया जाएगा। वहीं नौ अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से नदी गमन (नव पत्रिका स्नान) 11:30 बजे से चक्षुदान, (प्राण प्रतिष्ठा) कालरात्रि (सप्तमी) पूजन, पाठ, बली पूजन, पुष्पांजलि, आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। 10 अक्टूबर को 11:30 बजे से महागौरी (अष्टमी), पूजन, पाठ,पुष्पांजलि आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। 11 अक्टूबर को सुबह 6:00 से संधि पूजन, महादीप दान (6:52) पर, सिद्धिदात्री (नवमी) पूजन, पाठ,हवन, बली पूजा, आरती, पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। 12 अक्टूबर को दशमी पूजन, विसर्जन पूजा, नवपत्रिका विसर्जन एवं 4:30 बजे मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now