झारखंड वार्ता संवाददाता
गढ़वा: स्थानीय गढ़देवी मोहल्ला स्थित नरगिर आश्रम में मोहल्लेवासियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चैत्र नवरात्र के अवसर पर इस वर्ष भी रामकथा आयोजन कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने हर्षध्वनि के साथ रामकथा आयोजन समिति 2026 का गठन किया तथा चंदन जायसवाल को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि रामकथा का आयोजन 19 मार्च से 26 मार्च तक नरगिर आश्रम परिसर में किया जाएगा। वहीं 27 मार्च को रामनवमी के दिन प्रातः हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने बताया कि बसंतिक नवरात्र के अवसर पर गढ़देवी मोहल्ले में एक बार फिर रामकथा की अमृत वर्षा होगी। इस वर्ष रामकथा का वाचन अयोध्या के परम पूज्य संत श्री श्री बाल स्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य जी करेंगे। उनके साथ पुजारियों का दल भी मौजूद रहेगा, जो रामचरितमानस का नवाह परायण संपन्न कराएगा। उन्होंने बताया कि कथा संगीतमय होगी तथा बीच-बीच में रामायण प्रसंगों की जीवंत झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी 19 मार्च को सुबह 7 बजे नरगिर आश्रम से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो सहीजना छठ घाट तक जाएगी। वहीं कथा प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगी।
बैठक में समिति के संरक्षक के रूप में जगजीवन बघेल, वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद करीमन, धर्मनाथ झा, राकेश पाल, सुनील पासवान नागर, संजय ठाकुर, अजय सिंह, वार्ड पार्षद मुन्ना मोबाइल, वार्ड पार्षद मीरा केशरी, वार्ड पार्षद राजेश विश्वकर्मा, सन्नी चंद्रवंशी, बिंदु राम, मुन्ना मिस्त्री, विजय ठाकुर, उमाशंकर मिस्त्री, दिलीप पाठक, द्वारिका पांडेय व गुड्डू हरि को शामिल किया गया।
समिति के सचिव दीनानाथ पासी तथा कोषाध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी, भरत केशरी और विकास ठाकुर बनाए गए। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में सुदर्शन मेहता, अरविंद पटवा, संजय सिंह अग्रहरि, राकेश चंद्रा, सोनू बघेल, आकाश बघेल, विकास बघेल, शांतनु केशरी, रोहित बघेल और पीयूष कांसकर का चयन किया गया।
इसके अलावा व्यवस्था प्रमुख देवराज पटेल और ज्ञानचंद बिंद, सह सचिव जयशंकर बघेल, दीनदयाल पासवान, गौतम शर्मा और विक्की पासवान, संगठन मंत्री राहुल कुमार, अनिकेत गुप्ता, रोहित चंद्रवंशी, आदित्य केशरी, योगेश कुमार, नीरज चंद्रवंशी, करण कुमार और राजू चंद्रवंशी बनाए गए।
साथ ही मीडिया प्रभारी सनी चंद्रवंशी, शिवम बघेल और शुभम बघेल, स्वागत प्रभारी मोनू बघेल, सूरज सिंह और बबल कुमार तथा साज-सज्जा प्रभारी पवन बघेल और श्रवण बघेल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि हर वर्ष रामकथा आयोजन से पूरे गढ़वा में भक्ति का माहौल बन जाता है। कथा के दौरान मेन रोड सहित आसपास का पूरा क्षेत्र राममय हो जाता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंचते हैं।
गढ़वा: चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में होगा भव्य रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने आयोजन समिति के अध्यक्ष














