---Advertisement---

महुआडांड मे भाजपा युवा मोर्चा एवं भाजपा मंडल कार्यकत्ताओं के द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

On: August 13, 2024 3:13 PM
---Advertisement---

वंदे मातरम् से गुंजायमान हुआ महुआडांड।

राम प्रवेश गुप्ता

लातेहार :-महुआडांड भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ के द्वारा मंगलवार को महुआड़ाड़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व लातेहार जिला भाजयुमो के आईटी सेल प्रभारी प्रशांत सिंह ने किया। ये तिरंगा यात्रा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक, रामपुर चौक होते ब्लाॅक परिसर पहुंची, इस दरम्यान बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुण्डा, ब्लाॅक परिसर में स्थापित शहीद जीतु किसान एवं मीठु किसान की प्रतिमा पर भाजपाईयों ने माल्यार्पण किया।

यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। यात्रा का समापन बस स्टैंड पर हुआ। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति का प्रदर्शन किया।

मौके पर महुआडांड भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तिरंगे की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का प्रतीक है। देश कि आजादी के लिए कितने जावानों ने अपनी जान कि बाजी लगाकर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका रही हैं वैसे वीर योद्धाओ को मेरा शत शत नमन है। उन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा के संघर्ष और आदर्शों को याद करते हुए लोगों से उनके पदचिह्नों पर चलने की अपील की।

तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से महुआडांड भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सह जिला कार्यसमिति सदस्य आनंद नाथ शाह, जिला मंत्री शंभु प्रसाद, बजरंग दल के विभाग सह संयोजक सुरज साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य भुवनेश्वर सिंह, सुनील जायसवाल, दिलीप प्रसाद, राम जायसवाल, संजय राय, मोहन यादव, अंकित जायसवाल, नितिश कुमार आदि समेत सैंकड़ो की संख्या मे बीजेपी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now