संत माईकल स्कूल,मुरी में ग्रीन डे मनाया गया

On: July 28, 2024 2:05 AM

---Advertisement---
सिल्ली :- संत माईकल स्कूल, मुरी में ग्रीन डे अपार हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वर्ग नर्सरी से वर्ग द्वितीय के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बच्चे हरे रंग के परिधान में आए। बच्चे आम, पेड़, अंगूर, हरा मकई, भिंडी, मिर्च, पालक, कद्दू, पपीता, अमरूद आदि परिधान में आए।हरा रंग जो समृद्धि और उर्वरता का प्रतिनिधत्व करता है। इसी विचार के साथ बच्चे जिस परिधान में आए थे उसके बारे में बताए।इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सपना दत्ता ने किया। उन्होंने बच्चो को हरियाली के फायदे के बारे में जागरूक किया। बच्चे को हरा फल एवम् सब्जियां खाने के फायदे के बारे में बताएं।इस कार्यक्रम में स्कूल के निर्देशक श्री राकेश कुमार ने कहा कि प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नही है। ऐसे में बेहद जरूरी है की हम पेड़ पौधों, जंगलों, नदियों, भूमि, पहाड़ सबसे महत्व को समझकर उसकी रक्षा करे।स्कूल के प्रबंधक डॉ. रूपेश कुमार ने बच्चो से कहा कि हमे ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जी का प्रयोग करना चाहिए। हरा सब्जी खाने से हम तंदुरुस्त रहते हैं आंखों की रौशनी बढ़ती है। इस मौके पर उन्होंने बच्चो को उनकी सुंदर प्रस्तुति के लिए उनको बधाई भी दिए एवम् उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाए रीना साहु, दीपिका कुमारी, श्वेता सिंह, श्वेता सिंह पांडेय,शोभा शर्मा,सिमरन अफसाना, प्रतिमा कुमारी, प्रशांत गौराई आदि उपस्थित थे।